EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

साथियों पर लाठीचार्ज को लेकर बिफरे वकील, किया विरोध प्रदर्शन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 56 65
    18 May 2026 20:00 PM



राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन के जरिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई आवाज

लाठीचार्ज की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते लालगंज के अधिवक्ता

लाठीचार्ज की जांच की मांग को लेकर लालगंज एसडीएम को ज्ञापन सौपते अधिवक्ता

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। लखनऊ में साथियों पर लाठी चार्ज की घटना को लेकर सोमवार को यहां वकीलों में जमकर उबाल देखा गया। नाराज वकीलों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी व महामंत्री शिवरंजन यादव की अगुवाई में कैम्पस से लेकर नेशनल हाइवे पर उतर कर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं दीवानी न्यायालय सहित तहसील की अदालतों में वकीलों के कामकाज से विरत रहने के प्रस्ताव के चलते न्यायिक कामकाज ठप दिखा। लखनऊ में अतिक्रमण की कार्रवाई के चलते अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़ने की कार्रवाई के बीच पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। सोमवार को लाठीचार्ज को लेकर वकील यहां भी भड़क उठे। वकीलों ने तहसील तथा दीवानी परिसर में पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घंटों वकीलों की नारेबाजी के चलते तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल दिखा। वकीलों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा मुख्यालय आ पहुंचे। यहां संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी के नेतृत्व में वकीलों ने घटना की जांच को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आमसभा को संबोधित करते हुए रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि पुलिसिया लाठीचार्ज ने वर्तानियां हुकूमत के भी अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर दी। अनिल त्रिपाठी महेश ने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ अधिवक्ता लखनऊ भी कूच करेंगे। दीवानी न्यायालय परिसर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद खान के संयोजन में विरोध प्रदर्शन हुआ दिखा। आमसभा का संचालन महामंत्री शिवरंजन यादव व संयोजन उपाध्यक्ष नामवर सिंह ने किया। आम सभा को कोषाध्यक्ष अतुल सिंह, सह मंत्री सचिन पाण्डेय, प्रचार मंत्री अमन द्विवेदी, आय व्यय निरीक्षक संतोष तिवारी, रामलगन यादव, शिवाकान्त उपाध्याय, शैलेन्द्र तिवारी, शिव नारायण शुक्ल, लाल अंकित प्रताप सिंह, अरूण द्विवेदी, कुलदीप तिवारी, विपिन शुक्ला, अरविंद पाण्डेय तपन, संतोष तिवारी, केके शुक्ला आदि अधिवक्ता रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना