EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ विशाल प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 76
    18 May 2026 19:55 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उपजिलाधिकारी कासगंज को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
गांधी मूर्ति स्थित जिला अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर लेकर भी चले। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि पेट्रोल 97.77 रुपये, डीजल 90.67 रुपये और सीएनजी 79.09 रुपये प्रति लीटर मिलने से आम उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में छात्रों का भविष्य भी अंधकार में चला गया है लगातार 2 वर्षो से नीट का पेपर लीक हो रहा है और सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि डीजल मूल्य वृद्धि से खेती की लागत बढ़ेगी, जिससे किसान आर्थिक संकट में घिर जाएंगे। विजली के स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटा जा रहा है उपजिलाधिकारी कार्यालय पर अमित यादव भय्यू प्रतिभा सिंह मीनाक्षी गौड़ राजकपूर वाल्मीकि अली हसन सोहराब आदि ने भी धरने को सम्भोदित किया प्रदर्शन करने बालो में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ए आई सी सी मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत,अमित यादव भय्यू अखिलेश पाल, दीपक धनगर, प्रतिभा सिंह, मीनाक्षी गौड़, रमेश धनगर, अली हसन सोहराब, राजकपूर बाल्मीकि, चंचल बाल्मीकि, हरिशंकर पचैरी अजय प्रताप मिश्रा रजनीश उपाध्याय, दीप कुमार पाण्डेय, रूम सिंह राजा सलमानी, सुबोध वशिष्ठ, ऊषा पाल, सोनी कश्यप, जलीशा बेगम,डॉ देश वंधु बघेल,सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 
 



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना