फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। अमाँपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू (28 वर्ष) पुत्र हेम सिंह निवासी ग्राम खेरिया, थाना अमापुर, जनपद कासगंज, कासगंज स्थित राज कोल्ड स्टोरेज के निकट एक शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता था। रोज की तरह रविवार देर रात वह ठेका बंद कर मोटरसाइकिल से अपने गांव खेरिया लौट रहा था। इसी दौरान अमापुर-कासगंज मार्ग पर नगला चिंती के पास उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अमापुर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

