EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

15 दिनों की अघोषित बिजली कटौती से भड़के लोग, भीषण गर्मी में बिजली दफ्तर का गेट बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 54 65
    18 May 2026 20:07 PM



 पिछोर में बिजली कटौती से भड़के लोग, विभाग कार्यालय का किया घेराव

  1. संकट मोचन कॉलोनी में अघोषित कटौती के विरोध में सड़क पर उतरे नागरिक
  2. भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान लोगों ने बंद किया विभाग का गेट
  3. 15 दिनों से लगातार कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
  4. घनश्याम प्रसाद दक्ष बोले— लोड बढ़ने से आई थी समस्या
  5. आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन, अब राहत मिलने का इंतजार

 

 

मध्य प्रदेश के पिछोर में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 4 की संकट मोचन कॉलोनी के नागरिक बड़ी संख्या में बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए दफ्तर का गेट बंद कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से कॉलोनी में लगातार बिजली कटौती हो रही है। दिन और रात कभी भी बिजली गुल हो जाती है। खासकर रात के समय बिजली बंद रहने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।
नागरिकों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग में शिकायत और आवेदन दिए गए, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्या हल नहीं होगी तब तक गेट नहीं खोला जाएगा।

मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। ए.ई. घनश्याम प्रसाद दक्ष ने बताया कि कॉलोनी में बिजली का लोड अधिक होने के कारण समस्या आ रही थी, जिसे ठीक कर दिया गया है और क्षमता वृद्धि का काम भी कराया गया है। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर गेट खोल दिया।

अब देखना होगा कि विभाग के दावों के बाद लोगों को बिजली संकट से राहत मिलती है या नहीं। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट 

20260518194728807617115.mp4

20260518194758909366687.mp4

2026051819542601036123.mp4



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना