पीलीभीत पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया। प्रतियोगिता के अंतिम मैच में अरशद एंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आमिर एंड टीम को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान पर मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही अरशद टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और मजबूत डिफेंस के दम पर लगातार अंक जुटाए। कप्तान अरशद के नेतृत्व में अरवाज खान, रोहेल खान, अफ्फान खान, अरमान खान, शानू, ईशान और साहिब ने टीम को मजबूती प्रदान की। वहीं आमिर टीम ने भी मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक समय में अरशद टीम का प्रदर्शन भारी पड़ गया।
प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में किसान यूनियन सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप सहित कई सामाजिक और किसान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।आयोजकों ने बताया कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ आपसी भाईचारा बढ़ाने का भी काम करती हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान यूनियन सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप, भारतीय किसान यूनियन भानू के तहसील मीडिया प्रभारी व पत्रकार संगठन के पदाधिकारी सबलू खान, शाहजहांपुर के जिला पंचायत सदस्य सिंटू, भाकियू भानू के तहसील संगठन मंत्री लुकमान खान और बरेली मंडल उपाध्यक्ष अमानुल्लाह मौजूद रहे। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
