EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    18 May 2026 19:44 PM



बढ़ती कीमतों से त्रस्त जनता की आवाज बुलंद;
राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रादेशिक आह्वान पर आज पीलीभीत में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में महंगाई के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और देश में आसमान छूती कीमतों पर गहरा रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में महंगाई अब आम नागरिकों की बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने समाज के हर वर्ग को बुरी तरह प्रभावित किया है।
रसोई से लेकर राशन तक, सब हुआ पहुंच से दूर
कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलेंडर इनकी बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों, किसानों और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ गई है, जिसके कारण दूध, राशन और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं भी अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। उन्होंने मौजूदा स्थिति को "बदतर" बताते हुए तीखा हमला किया और कहा कि आम नागरिकों के लिए अब दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना और बुनियादी आवश्यकताएं पूरी करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है
प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी पीलीभीत को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से विशेष हस्तक्षेप की अपील की गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र और राज्य सरकार को पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने के कड़े निर्देश दिए जाएं। आवश्यक वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण किया जाए ताकि आम जनता को आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।
कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जनविरोधी नीतियों और महंगाई पर लगाम नहीं लगाई, तो उनका आंदोलन और अधिक उग्र होगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना