EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महंगाई और नीट परीक्षा धांधली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बुग्गी पर गैस सिलेंडर लादकर निकाला मार्च
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    18 May 2026 19:12 PM



महंगाई और नीट मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नीट परीक्षा विवाद और बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

महंगाई से जनता परेशान, कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

कांग्रेस ने उठाई छात्रों और आम जनता की आवाज, सौंपा ज्ञापन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुग्गी पर गैस सिलेंडर लादकर शहर में विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी नैंसी सिंह के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में तत्काल राहत देने, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे, नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के माध्यम से लाखों करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि तेल कंपनियों ने भी भारी मुनाफा अर्जित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक चुनौतियों का बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। जिला प्रवक्ता मासूम हैदर और सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान और जिला सचिव आशिक अली ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक, वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, प्रशांत सिंह प्रिंशु, सरोज कश्यप, मकरंद शुक्ला, राम शिरोमणि वर्मा, आर.पी. वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना