वाराणसी । दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा द्धारा "सीए. स्टूडेंट टैलेंट सर्च -2026" के अंतर्गत, स्केचिंग, शतरंज, और पिच डेक, कम्पटीशन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से वाराणसी शाखा परिसर आई. सी. ए. आई. भवन, प्लॉट न० 2 बी प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, वाराणसी में किया गया। इस प्रतियोगिता में 150 से अधिक सीए स्टूडेंट्स ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी को रीजनल लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसमे सात राज्यों के प्रतिभागी होंगे। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आभास यादव, द्वितीय स्थान पर सत्यम प्रजापति एवं तीसरे स्थान पर रजनीश पटेल रहे। स्केचिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सताक्षी शुक्ला एवं द्वितीय स्थान पर यश्वनी सिंह एवं तीसरे स्थान पर वैष्णवी सोनी रही। उसी क्रम में पिच डेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की टीम से नूतन राणा, स्वेक्षा शाह, ऋषभ कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. वैभव मेहरोत्रा ने किया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में सीए अचल श्रीवास्त्व सीए मनोज कुमार पांडेय, एवं सीए पूनम अग्रवाल रहेगी। कार्यक्रम का संचालन शिकाशा एवं कोषाध्यक्ष अध्यक्ष सीए नमन कपूर और धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए रंजीत पांडे ने किया। कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, एवं कार्यकारणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय और सीए नीरज कुमार सिंह ने अंत में नतीजों की घोषणा की ।। रविन्द्र गुप्ता 151009219
