EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बालाजी मैमोरियल पब्लिक स्कूल पर लगे कथित आरोप
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 76 88
    18 May 2026 16:51 PM



मथुरा। थाना गोविंद नगर अंतर्गत जयसिंहपुर क्षेत्र राधा कृष्ण वाटिका में एक विद्यालय है जिसका नाम है बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल यह विद्यालय आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत सुर्खियों में छाया हुआ है। 

विद्यालय पर आरोप है की एक छोटी बच्ची नर्सरी की क्लास में खराब स्वास्थ्य के चलते दिनांक 08 मई 2026 को उल्टियां कर गई थी बच्ची के परिजनों का इस मामले में जो आरोप है कि बच्चे की मां को बुलाकर उससे फर्स साफ करवाया गया और बच्चे को ढाई से तीन घंटे तक खड़ा रखा और उसकी कोई भी देखभाल नहीं की गई इसके चलते सोशल मीडिया कर्मी,एक या उससे अधिक संगठन द्वारा दर्जनों कथित कार्यकर्ताओं ने बच्चे के अभिभावक के साथ जाकर विद्यालय पर उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे इस दौरान वहां पहुंची पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय संचालक ने विद्यालय में बेहतर सुविधाओं एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु लिखित पत्र दिया ऐसा बताया गया है। 

 

विद्यालय संचालक द्वारा बताया जा रहा है लगभग दो दर्जन से लोग अचानक दिनांक 14 मई 2026 को विद्यालय के ऑफिस में जबरदस्ती घुस आए और आते ही बिना कुछ बताएं मेरे साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट जैसी घटना एवं ऑफिस की तलाशी और काउंटर में लगे दराजों को निकाल निकाल कर चेक करने लगे थप्पड़ एवं गाली गलौज देते हुए ऑफ़िस को तितरवितर कर दिया 

इतने गुस्से में थे पूरे विद्यालय में डर माहौल बन गया विधालय संचालक से लाखों रुपयों की मांग व प्रत्यक्ष रूप से जबरदस्ती माफी मंगवाई विद्यालय संचालक ने अपने परिचित एवं स्टाफ को बुलाया उन्होंने भी बात करने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता करने पर उतारू हो गए और ऑफिस से बाहर जाकर उग्र प्रदर्शन नारेबाजी और विद्यालय का घेराव किया विद्यालय संचालक ने डर की वजह से पुलिस को तुरंत सूचना दी जिस पर थाना गोविंद नगर प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे अभिभावक एवं साथ आए उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को गलत एवं भ्रामक जानकारी दी लेकिन मामले को शांत करने के लिए विद्यालय संचालक ने उनकी बात मानते हुए अशांति को शांत करने के लिए लिखित पत्र दे दिया के आगे से इस तरह की कोई घटना नहीं होगी जबकि मामला है कि कोई घटना ऐसी हुई ही नहीं है बच्चे ने उल्टियां जो की थी बच्चे की उल्टियां क्लास टीचर ने साफ की हैं पानी पिलाया है पूरी देखभाल की है और बच्ची के घर जो सूचना दी गई वह 5 से 10 मिनट के अंदर विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चे को संभाल लिया था हमारा दायित्व है अगर किसी बच्चे को कोई समस्या हो तो उनके परिजनों को तुरंत सूचना दी जाए लेकिन फर्श साफ करवाया या सफाई करवाई ऐसा हमारे यहां कोई कृत्य नहीं हुआ है और ना ही बच्ची के साथ कोई दुर्व्यवहार किया गया है और ना ही बच्ची को ढाई से 3 घंटे तक खड़ा किया गया है।

जिस तरह से घटना दर्शाई जा रही है उस तरह का किसी के पास कोई प्रत्यक्ष रूप से प्रमाण नहीं है बस मनगढ़ंत तरीके से पूर्व नियोजित योजना बद्ध तरीके से हमारे विद्यालय की छवि को धूमिल करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और हमें कई बार जान से मारने की धमकी वसूली गाली गलौज और जहां तक कि बिरला मंदिर चौकी पर एक हमारे खिलाफ तहरीर भी दी गई है जिसमें विद्यालय संचालक पर एक महिला के साथ मारपीट का कथित आरोप भी लगाया गया है हमने सफाई के तौर पर सीसीटीवी फुटेज चौकी प्रभारी को दिखाए उपलब्ध कराए हैं जिसमें हम पूरी तरह निर्दोष हैं पुलिस प्रशासन से अनुरोध है जो लोग कथित तौर पर हमें परेशान कर रहे हैं स्वयं संज्ञान लेकर जांच करें और उनके खिलाफ कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें।

और अगर हम कहीं गलत पाए जाते हैं तो हमारे खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं।

 

 इसी क्षेत्र के कुछ लोग हैं जो हमसे निजी तौर पर द्वेष रखते हैं कुछ पूर्व टीचर उनके व्यवहार के कारण विद्यालय से उनको उनका पूरा हिसाब करके निकाल दिया गया था तो कहीं ना कहीं उनको हमसे दिक्कत है तो उन लोगों ने और एक कथित मीडिया कर्मी भी है जोकि जमीन वगैराहों पर कब्जाआदि एवं क्षेत्र में अवैध उगाही करता रहता है इन सब लोगों ने कूटरचित तरीके से अपना प्रतिशोध लिया है।

हमारे विद्यालय की छवि पूरे क्षेत्र में साफ शुद्ध अविरल है अच्छी शिक्षा के लिए जानी जाती है तो इससे कुछ लोगों को परेशानी है जो कि हमारा विद्यालय बंद करवाना चाहते हैं हमें बदनाम करने का सदैव उद्देश्य रहता हैं और यहां तक कई बार हमारे विद्यालय पर पूर्व में अंदरूही कूटनीतियां हुई हम हरबार सही थे

और इस बार भी हम पूरी तरह निर्दोष हैं।

 

कुछ सोशल मीडिया कर्मियों द्वारा खबर जब स्कूल और अभिभावक दोनों के पक्ष को जानकर खबर लगाई तो स्कूल को ठीक पाया यह जानकर विद्यालय पर उग्र प्रदर्शन करने वालों को यह बात पच नहीं रही है विद्यालय को बंद करवाने के नियत से कथित ज्ञापन सौंपने की तैयारी और एक बार फिर शिक्षा विभाग ,जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भ्रमित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना