EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में कांग्रेस का हल्लाबोल, बुग्गी पर गैस सिलेंडर रखकर किया प्रदर्शन
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    18 May 2026 16:29 PM



महंगाई और नीट मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नीट परीक्षा विवाद और बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

यूपी प्रतापगढ़। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुग्गी पर गैस सिलेंडर लादकर शहर में विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी नैंसी सिंह के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में तत्काल राहत देने, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे, नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के माध्यम से लाखों करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि तेल कंपनियों ने भी भारी मुनाफा अर्जित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक चुनौतियों का बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260518162545440532616.mp4

20260518162624573431648.mp4

20260518162708158431217.mp4



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना