EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर को मिले नए एडीएम सिटी, गजेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    18 May 2026 16:17 PM



यूपी गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । जनपद को एक अनुभवी और तेज-तर्रार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नए एडीएम सिटी (अपर जिलाधिकारी नगर) गजेंद्र कुमार मिले हैं। वर्ष 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी गजेंद्र कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे। उनकी नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गजेंद्र कुमार का गोरखपुर से पुराना जुड़ाव रहा है। वह 26 अक्टूबर 2017 से 16 फरवरी 2019 तक यहां डिप्टी कलेक्टर (डिप्टी मजिस्ट्रेट) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद उनका स्थानांतरण हरदोई में सिटी मजिस्ट्रेट पद पर हुआ था। लगभग सात वर्षों बाद एक बार फिर उनकी गोरखपुर में वापसी हुई है, इस बार एडीएम सिटी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के साथ।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद गजेंद्र कुमार ने कहा कि गोरखपुर उनके लिए एक परिचित जनपद है और यहां के प्रशासनिक अनुभव उन्हें बेहतर कार्य करने में मदद करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी। साथ ही राजस्व, नगर प्रशासन और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं तेजी लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
गोरखपुर में दोबारा तैनाती पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गजेंद्र कुमार ने कहा कि इस शहर से जुड़ी उनकी कई सकारात्मक यादें हैं और वह नए उत्साह, ऊर्जा एवं बेहतर दृष्टिकोण के साथ जनहित में कार्य करेंगे।  रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना