EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस पलटी
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 76 87
    18 May 2026 16:12 PM



 प्रतापगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, 12 घायल
  1. अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस
  2. देल्हूपुर में टूरिस्ट बस दुर्घटना से मची अफरा-तफरी
  3. प्रयागराज से अयोध्या जा रही बस हादसे का शिकार, कई श्रद्धालु घायल
  4. हाईवे हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, पुलिस जांच में जुटी
  5. क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया— घायलों का इलाज जारी, कार्रवाई शुरू

यूपी प्रतापगढ़। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा थाना देल्हूपुर क्षेत्र में हुआ। बस में कुल 17 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टूरिस्ट मिनी बस प्रयागराज से अयोध्या की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना देल्हूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस 108 की सहायता से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की भी सूचना है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि थाना देल्हूपुर क्षेत्र में टूरिस्ट मिनी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

2026051815571552232865.mp4

20260518155733406326205.mp4

2026051815575124867684.mp4

20260518155807397742240.mp4

20260518155837461822711.mp4



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना