EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 43 65
    18 May 2026 15:23 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l  एल.पी.के. इंटर कॉलेज बसडीला में राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सरदार श्री सुखदेव सिंह मजीठिया, उपाध्यक्ष सरदार श्री शिवजीत सिंह मजीठिया, प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, भूतपूर्व शिक्षक श्री रमा निवास पांडे, श्री राम सागर पांडे एवं श्री श्याम नारायण त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को प्रबंधक, उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, अनुशासनप्रियता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करना न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
अपने संबोधन में श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी एवं प्रबंधक सरदार श्री सुखदेव सिंह मजीठिया के सहयोग एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और अधिक कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने श्री त्रिपाठी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे सदैव छात्रों के प्रति समर्पित, अनुशासित एवं अपने दायित्वों के निर्वहन में उत्कृष्ट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल श्री त्रिपाठी का नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का सम्मान है, जिससे प्रदेश स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ा है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना