आगरा जिले के थाना खेरागढ़ कोतवाली क्षेत्र में भैंस चोर गिरोह का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस चौकी दूराधारी के नजदीक गांव शहबाज का नगला में देर रात भैंस चोरी की कोशिश से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की मदद से एक मैक्स गाड़ी और चोरी की गई भैंस बरामद कर ली गई, जबकि चोर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव शहबाज का नगला में देर रात कुछ अज्ञात चोर भैंस चोरी करने के इरादे से पहुंचे थे। चोर भैंस को मैक्स गाड़ी में लेकर जा रहे थे तभी गांव के लोगों की आंख खुल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर एक-दूसरे को सतर्क किया और चोरों की घेराबंदी शुरू कर दी।
स्थिति बिगड़ती देख चोर मौके से भाग निकले, लेकिन अपनी मैक्स गाड़ी और एक चोरी की गई भैंस वहीं छोड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से भैंस चोर गिरोह सक्रिय है और लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कुछ दिन पहले भी नगला सहदेव समेत अन्य गांवों से करीब 10 से 11 भैंस चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
