EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यातायात पुलिस का एक्शन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर व काली फिल्म लगी गाड़ियों पर चला अभियान
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    18 May 2026 12:50 PM



गाजीपुर ।  जहां सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गाजीपुर यातायात पुलिस द्वारा जनपद के टोल प्लाजा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया । इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर तथा काली फिल्म लगी वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई । इस अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर बालेंद्र कुमार ने किया । उनके साथ मनीष मिश्रा सहित यातायात विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे । पुलिस टीम द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए , नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की   कार्रवाई की गई । इस चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए, पकड़ा गया । वहीं प्रेशर हॉर्न, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर और काली फिल्म लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई । जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से लाखों  रुपये का राजस्व वसूला गया । वही एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए , ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे । रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह  151164525



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना