EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ब्राह्मण समाज धर्मशाला में 24 मई को विशाल रक्तदान शिविर, परशुराम शोभायात्रा की तैयारी पर चर्चा
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    18 May 2026 09:28 AM



बयाना- स्थानीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में रविवार को समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजाराम नहरौली ने की।
बैठक में आगामी 24 मई को धर्मशाला परिसर में द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। शिविर के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की गई और अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जून माह में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर भी चर्चा हुई। शोभायात्रा के रूट, व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष राजाराम नहरौली ने कहा कि रक्तदान शिविर और शोभायात्रा दोनों ही कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रमों को भव्य बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगवानसिंह लवानियां,प्रकाश चंद शर्मा, हीरालाल, गिरजेश, वैद्य ब्रह्मानन्द ,राकेश नहरौली, दीपक उपाध्याय , सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।



Subscriber

188714

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना