EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिछोर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, यूनियन अध्यक्ष ने रखीं दो प्रमुख मांगें
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 43 65
    18 May 2026 07:34 AM



पिछोर नगर परिषद  सीएमओ के आदेश को बताया ; सफाई कर्मी यूनियन अध्यक्ष ने बताया फर्जी आदेश 

1. पिछोर नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बढ़ा विवाद

2. मांगें पूरी होने के दावे पर यूनियन ने उठाए सवाल

3. सफाई कर्मचारी यूनियन का आरोप — प्रशासन ने किया अपमान

4. 18 कर्मचारियों के विनियमीकरण और 25 को संविदा पर रखने की मांग

5. बिना जावक नंबर जारी पत्र को यूनियन ने बताया अवैध

6. मांगें पूरी होते ही हड़ताल खत्म करने का कर्मचारियों का ऐलान


मध्य प्रदेश  शिवपुरी !पिछोर नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की मांगें पूरी कर दी गई हैं, वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष गोपाल कृष्ण घावरी ने प्रशासन पर कर्मचारियों की अनदेखी और अपमान का आरोप लगाया है।
यूनियन अध्यक्ष गोपाल कृष्ण घावरी ने बताया कि हड़ताल सात सूत्रीय मांगों को लेकर की गई है, जिसके संबंध में पहले आवेदन और निवेदन भी दिया गया था। उनका कहना है कि लंबे समय तक कोई सुनवाई नहीं होने के बाद कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद कार्यालय में उनके और कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। गोपाल कृष्ण घावरी ने कहा कि यदि प्रशासन ने मांगें मंजूर की थीं तो सीएमओ को बैठक स्थल पर आकर लिखित रूप में आदेश देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि नगर परिषदऑनलाइन द्वारा जारी किया गया मांग पूरी होने संबंधी पत्र बिना जावक नंबर के जारी किया गया, जो पूरी तरह अवैध है। साथ ही उन्होंने नगरीय प्रशासन के प्रस्ताव और संचालक के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि 25 कर्मचारियों को संविदा पर रखने का स्पष्ट निर्देश था, लेकिन नगर परिषद ने उन्हें आउटसोर्स पर रख दिया।
यूनियन अध्यक्ष के अनुसार उनकी दो मुख्य मांगें हैं —
18 कर्मचारियों को विनियमित किया जाए
25 कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाए
उन्होंने साफ कहा कि यदि ये दोनों प्रमुख मांगें पूरी कर दी जाती हैं तो सफाई कर्मचारी कल से अपनी हड़ताल समाप्त कर देंगे। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट 

20260518073259713353550.mp4

20260518073314473415220.mp4



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना