EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऐतिहासिक भीड़ के बीच भव्य रूप से सम्पन्न हुआ श्री खाटू श्याम भजन संध्या महोत्सव
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    17 May 2026 19:50 PM



भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु, बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा प्रतापगढ़

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नगरवासियों एवं श्याम भक्तों के सहयोग से शनिवार को आयोजित श्री खाटू श्याम बाबा भजन संध्या एवं कीर्तन महोत्सव भव्य और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया। देर रात तक बाबा श्याम के जयकारों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। भजन संध्या में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। आयोजन स्थल का दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं खाटू श्याम बाबा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए विराजमान हों। भक्त पूरे समय भक्ति रस में डूबे नजर आए और भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में जयपुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक रिदवेश अरोड़ा ने “तीनों के धारी” सहित कई लोकप्रिय श्याम भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं दिल्ली से आईं गायिका गुनगुन दुबे ने “गजब मेरे खाटू के बाबा” भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। जयपुर से आए गायक सोनू चिप्पा ने “हम भीड़ नहीं बाबा, हम दीवाने हैं तुम्हारे” भजन प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम आयोजकों ने नगरवासियों और श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी भक्तों ने तन, मन और धन से सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका ईओ राकेश जायसवाल, जेई एवं सभासदों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हुईं।आयोजकों ने शहर कोतवाल सुभाष यादव, यातायात प्रभारी मनोज, मकद्रूगंज चौकी प्रभारी राहुल एवं उनकी टीम का भी आभार जताया, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को संभालते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भजन संध्या में मुख्य सहयोगियों के रूप में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल, जवाहर लाल उमरवैश्य, प्रेम प्रकाश उमरवैश्य, बृजेश केसरवानी, टिंकू उमरवैश्य, मनोज केसरवानी, राहुल गुप्ता, शुभम अग्रवाल, राजेश केसरवानी, अनिल गोयल, अभय केसरवानी, राजेश जायसवाल, सुशील कसौधन, पंकज केसरवानी, करनदेव चुन्ना, सुनील केसरवानी, मनीष गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, शिवम केसरवानी, श्रवण मखीजा, श्याम जी जायसवाल सहित अनेक श्याम भक्तों ने सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में जयकारा लगाया —“हारे के सहारे, श्याम बाबा हमारे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188706

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना