फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l माल गोदाम रोड स्थित प्रसिद्ध संकट हरण मंदिर में शनिवार को शनि जयंती का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, तेल अभिषेक और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शनि देव महाराज के विशेष श्रृंगार और अभिषेक के साथ हुई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनि जयंती के अवसर पर शनि महाराज का भव्य अभिषेक किया गया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
कमेटी के उपाध्यक्ष बासु जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और आए हुए भक्तों ने पूरी श्रद्धा व विधि-विधान के साथ शनि महाराज का तेल अभिषेक किया। इसके उपरांत भगवान को भोग लगाया गया और कन्या पूजन का आयोजन हुआ। कन्या पूजन के बाद मुख्य भंडारे की शुरुआत की गई, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा।धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर पंकज शर्मा,बासु जैन,उमाशंकर सोमानी,राजेश साहू,सचिन जैन,मनीष जैन,रमेश साहू,डॉ प्रांशु साहू,डॉ आदित्य शर्मा,दिनेश सोमानी ,कुलदीप चौहान,विजय सिंह चंदेल,विनय राज पन्नू,राजीव साहू,अमित गुप्ता,मनीष काबरा,दिनेश वार्ष्णेय,दिनेश अग्रवाल,अखिल पुंडीर जिला मिडिया प्रभारी, सुखवीर पुंडीर एडवोकेट, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ आदि लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
