EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दहेज की बलि चढ़ा भाई: समझौता कराने ससुराल जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी सलाखों के पीछे
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    17 May 2026 19:49 PM




पीलीभीत में खूनी खेल: बहन के ससुराल वालों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से साले को उतारा मौत के घाट!

पीलीभीत। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ के शेरपुर कला गांव में एक युवक की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी गई क्योंकि वह अपनी बहन के घर में चल रहे दहेज विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था।

दहेज के लालच ने छीनी जिंदगी
जानकारी के अनुसार, शेरपुर कला के निवासी इरशाद खां ने अपनी बेटी नेहा का निकाह गांव के ही हसीब (पुत्र हबीब) के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नेहा को कम दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। लालच की हद यह थी कि वे लगातार मोटरसाइकिल और नकदी की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था।
रास्ते में घेरकर किया जानलेवा हमला
15 मई की रात को विवाद को सुलझाने और बीच-बचाव के इरादे से नेहा के पिता इरशाद खां, भाई जीशान (मृतक) और चाचा जानिसार ससुराल वालों के पास जा रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि सामने वाला पक्ष सुलह नहीं, बल्कि खून का प्यासा बैठा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रास्ते में ही हसीब, फराज, बड़े, छोटे, मोनिस और अरबाज उर्फ फैज ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जीशान पर हमला बोल दिया। हमला इतना भीषण था कि जीशान गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
इस हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरनपुर थाना अध्यक्ष पवन पांडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने नामजद 6 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
यह घटना समाज के माथे पर कलंक है। जहाँ एक भाई अपनी बहन की खुशियों के लिए समझौता करने निकला था, उसे ही लाश बनाकर वापस भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188706

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना