EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 67
    17 May 2026 19:38 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों जी स्थित हर की पौड़ी पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ गंगा स्नान करते समय एक 19 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा सोरों के हर की पौड़ी घाट पर दोपहर के समय 19 वर्षीय अनुराग उर्फ निक्कू (पुत्र अमोद) नहा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण वह अचानक डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली सोरों पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन द्वारा युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अनुराग को मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188706

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना