डीआईओएस ओमकार राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और प्रशासनिक योगदान के लिए मिला सम्मान
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह 2026 में जनपद के राजकीय विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रशासन, खेल, संसाधन विकास तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 50 से अधिक प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय सहयोग के लिए प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. अनीस सहित प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ कुलश्रेष्ठ तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज चंडीगोविंदपुर के प्रधानाचार्य शशांक कुमार सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज महेवा मलकिया के प्रधानाचार्य शिवाकांत प्रसाद तिवारी, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कुराडीह के प्रधानाचार्य विशाल वर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आसपुर देवसरा की प्रधानाचार्य डॉ. आम्रपाली द्विवेदी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शीतलपट्टी के उमेश कुमार तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंधई मधुपुर के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सहित कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विषयवार उत्कृष्ट परिणाम के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव के शिक्षक अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह एवं संतोष कुमार शुक्ला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापुर के सूर्येश प्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज चंडीगोविंदपुर के वैभव सिंह चौहान, मालवीय जी मौर्य एवं अनूप तिवारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहांगपट्टी की प्रियंका सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज रसूलपुर के कपिल देव पटेल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदोपट्टी के पवन कुमार तिवारी तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ की डॉ. असमत नीलू अंसारी को सम्मानित किया गया। विद्यालयों में शिक्षा स्तर सुधारने तथा छात्र संख्या बढ़ाने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहांगपट्टी के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौरहरा की करिज्मा खान को सम्मानित किया गया। वहीं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहांगपट्टी के संतोष कुमार सिंह, सराय आनादेव के विनोद कुमार तथा शीतलपट्टी के शिव शंकर यादव को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नारायण स्वरूप हॉस्पिटल मुड़ेरा के निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों एवं उनके निवारण पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हृदय रोगों के कारण, बचाव तथा हार्ट अटैक के समय सीपीआर के प्रयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान हॉस्पिटल की ओर से सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को डायरी भेंट की गई तथा सम्मानित शिक्षकों को अंगवस्त्रम एवं बैग प्रदान किए गए। डॉ. राजीव कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओमकार राणा एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद सरोज को बुके, अंगवस्त्रम एवं बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पीपीटी के माध्यम से अभिवृत्ति (एटीट्यूड) और एडीआईवी विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। समारोह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ की प्रधानाचार्य गीता यादव, प्रतीक कुमार सिंह, योगेश सिंह, सत्य प्रकाश, अरबिंद कुमार, विकास सिंह, योगेश पांडेय सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव के शिक्षक अनिल कुमार ने किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
