वृन्दावन। हरिवंश नगर स्थित आनंद भवन आश्रम में ब्रह्मलीन माता आनंद सरस्वती महाराज का द्विदिवसीय चतुर्थ पुण्य तिथि महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महंत स्वामी बृजानन्द महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत अखण्ड रामायण पाठ, संगीतमय सामूहिक सुन्दर काण्ड पाठ, गुरु पूजन, हवन एवं महंतों - महामण्डलेश्वरों का सम्मान आदि के कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए।
माँ आनंद सरस्वती सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत स्वामी बृजानन्द महाराज ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माता आनंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि सभी क्षेत्र वासियों और संतों-महंतों के आशीर्वाद से भव्य रूप मे मनाया जाता है।
महामंडलेश्वर स्वामी भक्तानंद हरि साक्षी महाराज एवं महंत बाबा संतदास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन माता आनंद सरस्वती धर्म व अध्यात्म के अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणीय थीं। निर्धनों, निराश्रितों, अपहिजों व विधवाओं आदि की उन्होंने अत्यधिक मदद की। उनके द्वारा स्थापित वृद्धाश्रम व गौशाला आदि समाजसेवा के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रहे हैं।
साध्वी डॉ. राकेश हरिप्रिया एवं प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि माता आनंद सरस्वती श्रीमद्भागवत व श्रीराम चरित्र मानस की यशस्वी प्रवक्ता थी। उन्हें कई धर्म ग्रंथ कंठस्थ थे,जिनका वह दैनिक प्रवचन किया करती थीं।
महोत्सव में मुख्य रूप से अंकित कुमार (पार्षद प्रतिनिधि) चुन्नीलाल (अलीगढ़), भूपेश चौधरी, अवनीश (हरिद्वार), साध्वी हरिप्रिया (उज्जैन), अवधेश कुमार पांडेय (अयोध्या), मनोज मिश्रा, शंकर ठेकेदार, आश्रम मैनेजर सौरभ शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, अमित दीक्षित, महेश गौतम, मुकेश शर्मा, रतिराम निषाद, , मुरारी लाल कटारा, तूफन सिंह, पुरुषोत्तम आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।महोत्सव का समापन सन्त ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853

