EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुरुषोत्तम मास के मद्देनजर लस्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित, उमड़ी भीड़
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 45 54
    17 May 2026 19:07 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद पुरुषोत्तम मास के शुभारंभ पर महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति की ओर से नगर के सब्जी मंडी चौराहे पर रविवार को लस्सी भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं और राहगीरों की भीड़ भंडारे में उमड़ती रही तथा लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा।

भंडारे का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि उमेश गुप्ता एवं पालिका सभासद मनमोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने समिति के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रत्येक रविवार को इसी प्रकार लस्सी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षित अग्रवाल, विष्णु ठेकेदार, सानू बंसल, जितेंद्र कुमार, दीपक, विवेक गोयल, मोहित कंसल, गोपाल स्वरूप, सुधीर गोयल, नरेश बंसल एवं तुषार कंसल सहित अग्रवाल समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना