EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पत्नी से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान: मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला, मां बोली- FB पर वीडियो देख फट गया कलेजा
  • 151188511 - FULMATI 54 76
    17 May 2026 17:41 PM



यूपी स्थित नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड स्वामी विवेकानंद नगर, बेलवा पलकधारी में इन दिनों मातम पसरा है। घर के बाहर सन्नाटा है और भीतर हर आंख नम। 33 वर्षीय रोबोट इंजीनियर प्रद्युम्न कुमार यादव की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। मां की सूनी आंखें अब भी दरवाजे पर टिक जाती हैं, मानो बेटा एक बार फिर लौट आएगा और कहेगा- 'मां, मैं आ गया।'

काश, वह मुझे भी साथ ले गया होता'
गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर के पास पेड़ से लटककर जान देने वाले प्रद्युम्न की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मची हुई है। शनिवार को जब परिजन से बात हुई तो 72 वर्षीय मां कलावती देवी बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। रोते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा साहब बेटा अब नहीं रहा। तीन महीने पहले देखा था। आखिरी बार भी नहीं मिल पाया। फेसबुक पर उसका आखिरी वीडियो देखा तो कलेजा फट गया। काश, वह मुझे भी साथ ले गया होता।'
हमारे घर का सोना चला गया'
बगल में बैठी बहन पूनम की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने कहा, 'हमारे घर का सोना चला गया। मेरा भाई बहुत सीधा और मिलनसार था। उसे कभी चैन से जीने नहीं दिया गया। अब बस यही चाहते हैं कि उसे न्याय मिले।
किस बात से परेशान था प्रद्युम्न
परिजनों के मुताबिक, प्रद्युम्न पिछले कई वर्षों से वैवाहिक विवाद, कोर्ट-कचहरी, आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। बड़े भाई राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रद्युम्न ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोबोट इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उसने अपने करियर की शुरुआत गुड़गांव से की थी और वर्तमान में मध्य प्रदेश की एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। राघवेंद्र ने बताया कि हाल ही में अदालत से भरण-पोषण के मामले में आठ हजार रुपये प्रतिमाह खर्चा बहाल हुआ था। साथ ही करीब तीन लाख 84 हजार रुपये की वसूली तय होने के बाद वारंट जारी हुआ था। इसी के बाद वह काफी तनाव में रहने लगा था।
अंदर से टूट चुका था प्रद्युम्न
परिवार के परिजनों के मुताबिक 12 मई को पडरौना कोर्ट में सुनवाई के बाद उसकी फोन पर बात हुई थी। उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह भीतर से पूरी तरह टूट चुका था। बाद में वह गोरखपुर पहुंचा और शाम करीब छह बजे मंदिर में दर्शन करने के बाद यह कदम उठा लिया मां की सूनी आंखें पूछ रही सवाल 

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188706

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना