EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ 54वां उर्स शरीफ
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 54 65
    17 May 2026 17:42 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा। जनता इटावा के कस्बा भरथना में स्थित दरगाह हजरत बाबा अलमशाह शाह सेहराई “ककराई वाले सैयद बाबा” का 54वां सालाना उर्स शरीफ बेहद अकीदत, शांति और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हो गया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर दरगाह पर फूल-चादर पेश की और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।उर्स की शुरुआत शुक्रवार रात ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ से हुई। बाहर से पधारे उलेमा-ए-कराम ने अपने तकरीरों में इंसानियत, आपसी मोहब्बत और नेक रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी समुदायों की बड़ी सहभागिता देखने को मिली, जिसने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।शनिवार की रात दरगाह परिसर सूफियाना रंग में रंग गया। मशहूर कव्वाल फैजान अजमेरी (अजमेरी ब्रदर्स, एटा) और अज़मत आफताब वारसी (दिल्ली) ने अपने दिलकश कलाम से समां बांध दिया। देर रात तक चली कव्वाली में अकीदतमंद झूमते नजर आए और पूरा माहौल रूहानी नूर से सराबोर हो गया।

रविवार सुबह गुस्ल-ए-कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन हुआ तथा अकीदतमंदों में तबर्रुक वितरित किया गया। दरगाह कमेटी के अनुसार यह आयोजन सरपरस्त सेठ हाजी मोहम्मद सुलेमान के संरक्षण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।उर्स के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारू रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। यह उर्स एक बार फिर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देकर संपन्न हुआ।इससे पूर्व उलमा मसाईख बोर्ड के अध्यक्ष बिलाल मुसानी ने मुख्य अतिथियों को शील्ड भेंट कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान राशिद अल्वी, असलम मुसानी, जावेद मुसानी, सलीम फारुकी, वकील लारा, शारिफ अल्वी, जावेद कादरी, बिलाल मुसानी राजा, निजामुद्दीन अल्वी, अजीम फारुकी, इरफान करीमी, अख्तर बेग, मुस्ताक अहमद, मो. बिलाल मुसानी सहित अन्य कमेटी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट - शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना