EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जाति, धर्म और भाषा के नाम पर बांटने वाले नहीं हो सकते जनता के हितैषी
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    17 May 2026 17:10 PM



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को माफियामुक्त, गुंडामुक्त, दंगामुक्त और कर्फ्यूमुक्त बनाया है। इससे प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जब विकास होता है तो रोजगार का सृजन स्वतः स्फूर्त भाव से होता है। मुख्यमंत्री ने लोगों को आगाह किया कि जो लोग जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर बांटते है, वे आपके हितैषी नहीं हो सकते। जब भी उनके पास सत्ता आई तो वे गुंडागर्दी अराजकता, अव्यवस्था करते रहे। उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग अपने परिवार के लिए किया। जनता के हित के लिए कभी नहीं किया।

सीएम योगी शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में गोरखपुर के ताल नदोर में करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज से पांच वर्ष पहले यह क्षेत्र बंजर पड़ा था। यह क्षेत्र उपेक्षित था, जिसकी मर्जी होती, वह जमीन कब्जा कर लेता था। अब यहां की जमीन कब्जामुक्त है।
सीएम ने कहा कि सरकार के पास भूमि होगी तो उसका उपयोग लोक कल्याण के लिए होगा। अगर सरकार की भूमि पर कोई कब्जा करेगा तो वह व्यक्ति विशेष अपने तरीके से दुरुपयोग करेगा, इसलिए सरकारी भूमि का उपयोग लोक कल्याण कार्य और विकास की परियोजना की दृष्टि से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी सोच से ताल नदोर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना भी की जा रही है रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188706

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना