EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

समाधान दिवस में छलका दर्द: 'तीसरी बार आया हूं साहब...अब तो पैमाइश करवा दो' - 90 साल के गुलाब की गुहार
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    17 May 2026 17:07 PM



 

तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन विवाद और पैमाइश से जुड़े मामलों की भरमार रही। तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 208 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।


हालांकि, कई बुजुर्ग फरियादी ऐसे भी रहे, जिन्हें बार-बार तहसील आने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी। पिपराइच बेला निवासी 90 वर्षीय गुलाब जमीन की पैमाइश कराने की मांग लेकर एक बार फिर तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह लगातार तीसरी बार संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर आए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उम्र अधिक होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है, फिर भी मजबूरी में तहसील आना पड़ रहा है। उनका कहना था कि हर बार केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा निवासी बुजुर्ग लालजी प्रसाद भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर नाम दर्ज नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, नौसड़ निवासी पिंटू ने बताया कि वह छह बार तहसील का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन जमीन पैमाइश का मामला अब तक लंबित है। संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नीरू सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188706

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना