EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मां बेल्हा देवी धाम में 21वें श्री गंगा दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    17 May 2026 14:37 PM



26 मई को 21000 दीपों से जगमग होगा पूरा मंदिर परिसर, होगी भव्य मां सई गंगा महाआरती

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बन चुका मां बेल्हा देवी धाम का श्री गंगा दशहरा महोत्सव इस वर्ष और भी भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। आगामी 26 मई को आयोजित होने वाले 21वें श्री गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर रविवार को मां बेल्हा देवी धाम परिसर में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक की अध्यक्षता मां बेल्हा देवी धाम के प्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह “मुन्ना भैया” ने की। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि जनपद की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय से और व्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जाएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 मई को पूरे मंदिर परिसर, घाटों और आसपास के क्षेत्रों को फूल-मालाओं तथा आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। शाम होते ही मां सई गंगा के घाटों एवं मंदिर परिसर में 21000 दीप प्रज्ज्वलित कर अद्भुत दीपोत्सव का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। दीपों की रोशनी से पूरा धाम अलौकिक आभा से जगमगा उठेगा। महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में मां सई गंगा की भव्य महाआरती आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही मां गंगा के अवतरण पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी तथा भजन संध्या का आयोजन देर रात तक चलता रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की जाएगी। समिति के संयोजक एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बार महोत्सव को और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह “मुन्ना भैया” ने नए घाटों पर प्रकाश, सफाई, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां बेल्हा देवी की कृपा से ही यह आयोजन निरंतर सफलता प्राप्त कर रहा है और सभी लोग मां की सेवा का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं। बैठक में मंगला प्रसाद उर्फ रघ्घु पंडा को समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर मोनू पंडा, मंगला प्रसाद पंडा, जगदंबा प्रसाद “जग्गू पंडा”, सुरेश मास्टर, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, आलोक, अरविंद, प्रदीप, मनोज पंडा, मनीष, गोलू, राजू, पवन पटवा, बाबा सिंह, मुकेश सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188706

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना