EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी राजमाता माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि*
  • 151186542 - VIMALESH 0 0
    17 May 2026 13:13 PM



*भाजपा कार्यकर्ताओं

ने दी राजमाता माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि* 

भिंड : शहर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी एवं ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया ।

इस अवसर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि मैं राजमाता माधवी राजे सिंधिया के चरणों में अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूँ। राजमाता सिंधिया का जाना पूरे मध्य प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। राजमाता माधवी राजे सिंधिया समाज सेवा के काम में काफी सक्रिय रहती थीं। राजमाता 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं, जो शिक्षा और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता संपूर्ण अंचल एक परिवार की तरह था। भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों से परिपूर्ण राजमाता अत्यंत विनम्र तथा व्यवहार कुशल थीं। राजमाता लौकिक जगत से विदा हुई हैं, लेकिन उनके स्नेह और आशीष की छांव सदैव परिजनों के साथ रहेगी।

इस अवसर पर गोपाल मल्होत्रा, आशीष बौहरे,विकास शर्मा,सुरेंद्र गर्ग,रानू शर्मा,कृष्णा शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Subscriber

188706

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना