EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

Jaunpur News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, वृद्ध को दी जान से मारने की धमकी
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 0 0
    17 May 2026 20:21 PM



मीरगंज।

थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पारिवारिक विवाद और हिस्सेदारी को लेकर वृद्ध के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, जगदीशपुर गांव के मूल निवासी राम अजोर बिंद का अपने ही परिवार के कुछ लोगों से हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि 10 मई की रात करीब 8 बजे इसी विवाद को लेकर विपक्षी गणों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विपक्षियों ने उन पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी बहू सुरैया देवी को भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित राम अजोर बिन्द के मुताबिक, जब वे मारपीट के कारण जमीन पर गिर गए, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मीरगंज थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिवमनी बिन्द , कवीता देवी, पिंकी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह का कहना है केस दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

बिपिन मौर्य ब्योरो चीफ जैनपुर 



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना