- हापुड़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, हत्या के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार
- पिलखुवा में स्वाट टीम और बदमाशों के बीच फायरिंग, तीनों आरोपियों के पैर में लगी गोली
- अतुल हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ के बाद तीन शूटर दबोचे गए
- हापुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद
- मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल संदीप राठी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
- गालंद हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, आरोपियों से पूछताछ जारी
यूपी हापुड़ पिलखुवा, हापुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना पिलखुवा, हापुड़ नगर और स्वाट टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल संदीप राठी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लवकुश पुत्र अशोक निवासी ग्राम गालंद पिलखुवा, कपिल पुत्र प्रताप सिंह और गौरव पुत्र प्रमोद सिंह निवासी मसौता थाना मसूरी गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने गालंद निवासी अतुल की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया है। इस मामले में थाना पिलखुवा में मु0अ0सं0 208/2026 धारा 190, 191(2), 191(3), 126(2), 103(1), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे .315 बोर, 8 जिंदा कारतूस, 5 खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल अरबन क्रूजर कार बरामद की है।
पुलिस तीनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 151044786
20260517033819395720256.mp4
20260517033831099712238.mp4
