फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के अईली तिवारीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित इन्द्रजीत कुमार ने थाना चौबेपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे उनके भाई राहुल, रमेश तथा संदीप को रास्ते में रोककर विपक्षियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की।पीड़ित के अनुसार समीर, प्रवेश, गोलू और सुरेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
