फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छितमपुर चुनकुनी में दबंगों द्वारा एक ही परिवार की महिलाओं और पुरुषों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने चौबेपुर थाना पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने और विपक्षियों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता धनरा देवी पत्नी स्वर्गीय रम्मन यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। आरोप है कि गांव के अभिषेक यादव उर्फ गोलू पुत्र रामसेव और अनिकेत यादव उर्फ ओम पुत्र अजय कुमार लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट में धनरा देवी के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें लेकर चौबेपुर थाना पहुंचे, जहां से नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार विवाद की शुरुआत 13 मई को हुई थी, जब आरोपितों ने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया था। विरोध करने पर हीरा देवी पत्नी संतोष यादव के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची संतोष यादव की पुत्री के साथ भी अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है। वहीं बचाने पहुंचे राजेश यादव को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल कराया गया। हालांकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि चौबेपुर थाना प्रभारी विपक्षियों के मिली भगत से मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कहा स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला तो हम उच्च अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगाएंगे। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260516193624521668767.mp4
