EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कोतवाली नगर पुलिस बनी छात्रा के लिए उम्मीद की किरण, ई-रिक्शा में छूटा बैग खोजकर लौटाई मुस्कान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    16 May 2026 19:39 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी सुल्तानपुर। अक्सर पुलिस की कार्यवाही अपराध और कानून व्यवस्था तक सीमित मानी जाती है, लेकिन थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अपनी संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदार कार्यशैली से यह साबित कर दिया कि पुलिस आमजन की मदद के लिए हर समय तत्पर है। एक छात्रा का ई-रिक्शा में छूटा बैग खोजकर सुरक्षित वापस लौटाने की पुलिस की इस सराहनीय पहल की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। बैग में छात्रा की पढ़ाई से जुड़े महत्वपूर्ण नोट्स, कॉपियां, मोबाइल फोन और नकदी सुरक्षित मिलने पर छात्रा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को एक छात्रा बेहद परेशान हालत में थाना कोतवाली नगर पहुंची। उसने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि यात्रा के दौरान उसका स्कूली बैग ई-रिक्शा में छूट गया है। बैग में उसका पूरा अध्ययन सामग्री, नोट्स, कॉपियां, मोबाइल फोन तथा 1100 नकद मौजूद थे। छात्रा ने बताया कि उसके नोट्स और पढ़ाई का सामान उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और उनके खो जाने से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली नगर के मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार ने तत्काल जांच शुरू कर दी। उन्होंने संबंधित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। कई घंटों तक फुटेज की बारीकी से जांच करने और डिजिटल इनपुट की मदद लेने के बाद पुलिस को ई-रिक्शा चालक की पहचान करने में सफलता मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने चालक से संपर्क स्थापित किया और पूछताछ के दौरान छात्रा का बैग सकुशल बरामद कर लिया। शनिवार को थाना परिसर में छात्रा को बुलाकर उसका बैग सुपुर्द किया गया। छात्रा ने बैग खोलकर देखा तो उसमें रखा मोबाइल फोन, सभी नोट्स, कॉपियां और 1100 की नकदी पूरी तरह सुरक्षित मिली। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर छात्रा भावुक हो गई और पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि उसका सामान इतनी जल्दी और सुरक्षित वापस मिल जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उनकी सक्रियता, तकनीकी समझ और मेहनत के चलते पुलिस को सफलता मिली। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा व्यवहार समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। थाना कोतवाली नगर पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि यदि पुलिस संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करे तो आमजन की छोटी से छोटी समस्या का भी प्रभावी समाधान संभव है। छात्रा के चेहरे पर लौटी मुस्कान पुलिस के लिए सबसे बड़ी सफलता बन गई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना