EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बेहतर पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम, एसपी दीपक भूकर ने किया चौकी कसेरुआ का भूमि पूजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    16 May 2026 19:34 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पहुंच सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को थाना रानीगंज क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित चौकी कसेरुआ का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चौकी निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग लगातार जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। चौकी निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही। भूमि पूजन के मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। नई चौकी के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता भी बढ़ेगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना