कन्नौज में जश्न का माहौल, कैलाश राजपूत बने राज्यमंत्री
यूपी के कन्नौज जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब क्षेत्र के लोकप्रिय नेता कैलाश राजपूत को राज्यमंत्री बनाए जाने की खबर लोगों तक पहुंची। खबर मिलते ही गांवों और कस्बों में लोगों ने मिठाइयां बांटकर, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाकर अपनी खुशी जाहिर की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कैलाश राजपूत लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को सुनते और समाधान कराने का प्रयास करते रहे हैं। ऐसे में उन्हें राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात मानी जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि अब सौरिख क्षेत्र सहित पूरे कन्नौज में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर तेजी से काम होने की संभावना जताई जा रही है।
लोगों ने कहा कि कैलाश राजपूत का मंत्री बनना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण है। कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय निवासी ने कहा,
“हमें बहुत खुशी है कि हमारे क्षेत्र के कैलाश राजपूत जी को राज्यमंत्री बनाया गया है। हमें उनसे पूरी उम्मीद है कि वे सौरिख और पूरे कन्नौज के विकास के लिए बेहतर काम करेंगे।”
फिलहाल पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और लगातार लोग कैलाश राजपूत को बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
देखिए कन्नौज से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट।
