EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एस.पी.एस. इंग्लिश स्कूल महेंगवा में सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं के परीक्षा में आदित्य ने 89% अंक हासिल कर लहराया परचम
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 65 76
    16 May 2026 16:50 PM



गाजीपुर । सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में एस.पी.एस. इंग्लिश स्कूल ने एक बार पुनः शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए , शानदार प्रदर्शन किया । विगत वर्षो की भांति     इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 % रहा । इस उल्लेखनीय सफलता में विद्यालय का छात्र आदित्य बरनवाल ने 89% अंक प्राप्त कर (प्रथम स्थान) हासिल किया । वही आर्यन सिंह ने 81.4% अंक प्राप्त कर (द्वितीय स्थान) तथा खुशी खरवार ने 70.6% अंक के साथ (तृतीय स्थान ) प्राप्त किया । जबकि विषयवार  उत्कृष्ट प्रदर्शन में आदित्य बरनवाल ने शारीरिक शिक्षा में 94 अंक प्राप्त किया । इस विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए , प्रथम स्थान रहे आदित्य बरनवाल को स्कूल के चेयरमैन द्वारा लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया , तथा अन्य टॉपर्स को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया । साथ में उनके अभिभावक को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । और सभी उत्कृष्ट बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । वही (प्रधानाचार्य) अमित वर्मा ने परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए , इस सफलता का  श्रेय विद्यालय के शिक्षकों , विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दिया । उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास एवं छात्रों की कठोर मेहनत का परिणाम है । जबकि (चेयरमैन ) डॉ. अनिल चौहान ने विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर विद्यालय के (कोऑर्डिनेटर) सुजीत राजभर, सुनीता सिंह और पूजा   वर्मा सहित (अध्यापक) संतोष यादव, अशोक सर, सूची चौबे, कविता सिंह, ममता राजभर, नेहा यादव, प्रियांशी सिंह, रागिनी सिंह, मोनिका सिंह, ललित कुमार, चंदा मधुकर, मीनाक्षी, खुशबु, अर्पिता सिंह,सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना