EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हापुड़ SP ने गढ़ कोतवाली में CCTNS कक्ष व महिला हेल्प डेस्क का किया लोकार्पण, रिक्रूट आरक्षियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
Link
  • 151044786 - JABIR ALI 65 76
    16 May 2026 13:54 PM



  • गढ़मुक्तेश्वर थाने में नई सुविधाओं का लोकार्पण
  • पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने किया उद्घाटन
  • रिक्रूट आरक्षियों के साथ SP ने किया भोजन
  • नवप्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को दिए व्यवहारिक प्रशिक्षण के निर्देश
  • कानून-व्यवस्था को लेकर संभ्रांत नागरिकों संग संवाद
  • आधुनिक सुविधाओं से पुलिसिंग में बढ़ेगी पारदर्शिता: SP

यूपी हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर परिसर में नवनिर्मित सुविधाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के बाद तैयार हुए CCTNS कक्ष, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क एवं भोजनालय का उद्घाटन किया।

 

इसके बाद SP ने थाने पर तैनात रिक्रूट आरक्षियों के साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने नवप्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और आमजन के साथ शालीन व संवेदनशील व्यवहार रखने के संबंध में ब्रीफ किया।

 

लोकार्पण कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं ग्राम चौकीदार भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी से संवाद कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

SP ने कहा कि थाने में आधुनिक सुविधाएं मिलने से पुलिसिंग में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने में मदद मिलेगी देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट  151044786

20260516135224001238171.mp4

20260516135247986501565.mp4



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना