EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मित्रों, अकेले या परिवार के साथ ट्रेन में सफर करते समय..
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    16 May 2026 06:10 AM



मित्रों, अकेले या परिवार के साथ ट्रेन में सफर करते समय..

1.अगर कोई लड़की या स्त्री बैठी है तो सोने का ड्रामा बिल्कुल न करें।

 

2. किसी अजनबी द्वारा दी गई कोई चीज न खाए और न किसी को खाने के लिए दें। कोई बहाना बनाकर इनकार कर देंl

 

3. ज्यादा किसी से घुले-मिले नहीं और न ही अपने बारें में बताएँ l

 

4. अपने घर का पता और मोबाइल नंबर बिल्कुल न दें, विशेषकर किसी लड़की को।

 

5. अपने सामान की देखभाल खुद करें। जंजीर से लॉक कर दें l कीमती सामान लोगों के सामने उजागर न करेंl

 

6. किसी से न्यूज पेपर या पत्रिका माँगकर न पढ़ें। कारण, एक तो लोगों को बुरा लगता है, दूसरी बात आजकल जहर खुरानों का गैंग उस पत्रिका और अखबार में जहर या बेहोशी की दवा जगह-जगह लगाकर रखते है, अमूमन हम भारतीय किताब या पेपर को अपनी अंगुली को जीभ से टच(चाटकर, या जीभ की थूक लगाकर) कराकर पेज पलटते रहते हैं, उसी के माध्यम से जहर आपकी जीभ तक पहुँच जायेगा…फिर जो होगा आपको पता है, इसके अलावा मेलजोल बढ़ने पर भोजन का भी आदान प्रदान शुरू होगा…फिर घटना घटित होगी…l

 

7 . अगर कोई सफर में बीमार हो गया है और आप उसे नहीं जानते हैं तो उसे कोई दवा न दें और न कोई सुझाव दें।

 

8. बिना टिकट के यात्रा कभी न करें। अगर रिजर्वेशन है तो अपनी ही सीट पर बैठे तथा उसे किसी से शेयर न करें खासकर रात में।

 

9. अपातकाल की स्थिति में हेल्पलाइन नम्बर का उपयोग करें।

 

10. किसी छोटे बच्चे के सामने कोई चीज न खाएं। और न उसे अपनी तरफ से देने की कोशिश करेंl

 

11. शराब, धूम्रपान या कोई भी किसी तरह का नशा न करें।

 

12. सफर में जो लोग सामान बेचते हैं उनसे कुछ भी न खरीदें।

 

13. टॉयलेट जाना हो तो चलती ट्रेन में टॉयलेट जाएँ... l

 

14. अपने सामान को जंजीर, सिक्कड से लॉक करें...l.

 

15. किसी के लड़ाई झगडे में न पड़ें और न ही अपना ज्ञान बांटें।

 

16. अपना मोबाइल किसी अनजान व्यक्ति को चाहे वह स्त्री हो, पुरुष हो फिर चाहे युवक या युवती ही क्यों ना हो, अगर कोई व्यक्ति कॉल करने के लिये आपका मोबाइल फोन मांगे तो उसे फोन बिल्कुल नहीं दें, ध्यान रखें एक अनजानी मुसीबत आपका इंतजार कर रही हैl

 

17. राजनीति, जातिवाद, आरक्षण, क्षेत्रवाद, भाषावाद, प्रांतवाद, धर्म इत्यादि पर किसी से कभी भी बहस न करें और न ही उलझें l

 

18. ट्रेन में अपनी सीट पर बैठने के बाद अपने टिकट या message को अपने परिजनों के मोबाइल पर जरूर भेज दें l

 

19. बार-बार अपने सीट छोड़कर इधर-उधर अनावश्यक रूप से घूमे नहीं....l

 

20. T.T.E. से अपने सीट की उपस्थिति जरूर दर्ज करा लें, जब वे आपके compartment में निरीक्षण कराने आएँl

 

21. फोन पर धीमी आवाज मे ही बात करें तथा यदि आप music सुनकर रहे हो तो earephone का use करेंl

 

22. अगर आप नियमित रूप से कोई दवा खा रहे हो तो इसे घर से चलने से पहले निश्चित रूप से अपने bag मे रख ले l

 

23. इसके अलावा Paracetamol, सरदर्द की दवा इत्यादि अपने bag में रख लें

 

24. अपना भोजन या बचा हुआ भोजन किसी को न दे... किसी भिखारी को तो कभी नहीं... ट्रेन के Dustbin मे डाल दे... l कारण, कई जगह ट्रेन और स्टेशनों पर भिखारियों का ऐसा गैंग काम करता है जो आपका दिया खाना खाकर तुरंत आपके सामने बेहोश होने का नाटक करेगा, मुँह से झाग निकालेगा, मरने का नाटक करेगा और अगल-बगल उसके दोस्त यात्री के रूप में बैठे रहते हैं, फिर आपके साथ मार पीटकर उस नकली भिखारी को आपसे ज्यादा पैसा दिलाएंगे…आपका सब कुछ लूट लेंगे…इसलिए ज्यादा दरियादिली भी हर जगह दिखानी ठीक नहीं है l सजग रहें l

 

25. कोशिश करें कि घर से भोजन, पानी तथा अन्य खाद्य सामग्री लेकर चले, यदि खरीदने की नौबत आये तो पेंट्रिकार से ही खरीदे, बाहर से नहींl

 

26. बार-बार हर आने वाले हर स्टेशन पर आप उतरे नहीं l क्योंकि कई बार लोगों की ट्रेन छुट जाती है और यात्री स्टेशन पर ही छुट जाता हैं l आपका सामान या आपका परिजन ट्रेन में और आप स्टेशन पर खड़े होकर रो रहे होंगे…l

 

27. अपनी सीट किसी से न बदले.... l अगर आपने बदल लिया और वह व्यक्ति आपकी सीट पर बैठकर कोई गैर कानूनी कार्य कर देता है, किसी का सामान लेकर भाग गया, अगल बगल की सीट पर बैठी किसी महिला के साथ कोई छेड़खानी हुई, या उस यात्री ने किसी की हत्या कर दी और आपकी सीट से उतर कर फरार हो गया तो पुलिस आपकों ही लपेट और कानूनी शिकंजे में लेंगी l क्योंकि वह सीट तो आपके नाम पर आरक्षित है l और पुलिस आपके PNR नम्बर से आपकी जन्म कुंडली और आपका address निकाल कर आपकी ठोकाई पिटाई करेगी l…समझ में आया…l

 

28. रात मे उतरते समय ट्रेन का दरवाजा स्टेशन आने से पहले भूलकर भी न खोले और न ही गेट पर सामान लेकर खड़े रहे..l स्टेशन बे बाहर हाल्ट के आस पास छिनैति करने वाले मौके के फिराक में रहते हैं l

 

29. ट्रेन में सामान बेचने वालों और उनके बहकाव में आकर 'कि फला सामान खरीदे आपका ईनाम निकलेगा, पैसा मिलेगा' के लालचवश कोई सामान न खरीदे, क्योंकि ज्यादतर उनके ही लोग आसपास बैठे होते हैं, ये लोग ही सामान खरीदकर लोगों को भ्रमित करते हैं l

 

30. खिड़की के पास बैठकर मोबाइल न चलाए, अगर बहुत जरूरी न हो तो खिड़की बंद कर दें (AC वाले इस मामले में सुरक्षित हैं) l स्लीपर वाले ज्यादा सावधान रहें l चेन इस्नेचर और मोबाइल झपट्टा मारकर लूटने वाले इसी बोगी के लोगों को ज्यादा लूटते हैं l

 

31. दरवाजे के पास या पावदान पर बैठकर यात्रा न करें और न ही स्टंटमैन बनने की कोशिश करें l दुर्घटना होना तय है l बहुत सारे लोग दरवाजे के पावदान पर बैठकर मोबाइल से बात करते हैं या वीडियों सूट करते हैं या सेल्फी लेते हैं l इनका ही ज्यादा मोबाइल छीन जाता है या ऐसे लोग ही ज्यादा दुर्घटना के शिकार होते हैं l क्योंकि कई जगह ब्रिज (पुल) पर मोबाइल लूटने वाले डंडे के साथ बैठे रहते हैं, मौका मिलते ही डंडा से आपके के हाथ पर प्रहार कर मोबाइल गिरा देते हैं, फिर आप कुछ नहीं कर पाएंगे ल

 

32. सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी वीडियों है, उनसे सबक और सीख भी लेनी है, सिर्फ time पास करने के लिए शॉर्ट वीडियों नहीं देखना है l सीखने के लिए बहुत कुछ है ल

 

33. रात में सोते समय अपने सिंगल छोटे bag को बिछाने वाली चादर के किसी कोने से मजबूती से बाँध दीजिए तथा उस अपने सर के पास तकिया की तरह लगाकर सोना है, ताकि रात में कोई आपका bag खिचे तो आपकों पता चल जायl

 

34. रात में सोते समय अपने मोबाइल को अपने ट्राली बैग में रखकर अच्छे से लॉककर सभी ट्राली बैग को सिक्कड से लॉक करें l (यह point मेरा व्यक्तिगत अनुभव है, बाकी आपकी मर्जी)

 

35. अपने अंतिम स्टेशन पर उतरने से पहले अपने सभी सामान की एकबार अच्छे से जाँच कर लें, जैसे मोबाइल, चार्जर, छोटा बैग आदि l ताकि कोई सामान इत्यादि छुटे नहीं…l

 

36. चलती ट्रेन, भले ही वह धीमी गति से क्यों न चल रही हो, न चढ़ने की कोशिश करें और न ही उतरने की…l आपकी पल भर की जल्दीबाजी जिंदगी भर के लिए दर्द, आँसू और पछतावा देकर जाएगी l मैंने चलती ट्रेन से चढ़ते उतरते बहुत सारे लोगों को कटते देखा है, दुर्घटनाग्रस्त होते देखा है l इसलिए इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखें l

 

37. किसी के बहकावे या कहने में आकर जूआ, कार्ड(ताश), लूडो या अन्य कोई खेल न खेले…और न ही सफर के दौरान किसी को अपना मोबाइल इंटरनेट शेयर करें और न ही किसी अंजान व्यक्ति का मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करें l इसके अलावा किसी अंजान व्यक्ति के सामने अपने मोबाइल का पैटर्न लॉक बार बार खोले l सफर में किसी व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल में कोई भी अंजान मोबाइल एप्लिकेशन इंस्टाल नहीं कीजिए l

 

38. बहुत जरूरी सामान ही यात्रा में लेकर चले l ज्यादा सामान यात्रा में बहुत परेशानी पैदा करता है l इसलिये बहुत जरूरी सामान की लिस्ट पहले से तैयार कर लें और जरूरी सामान ही यात्रा में लेकर चले l घर से चलने से पहले अपनी बनाई लिस्ट को क्रॉस चेक कर लीजिए कि आपने क्या क्या सामान, और डॉक्यूमेंट लिया है और अभी क्या क्या छुटा है l

 

39. अपने छोटे बच्चे-बच्चियों का विशेष ध्यान रखें l स्टेशन पर भी और ट्रेन में भी l अनावश्यक रूप से उन्हें इधर-उधर नहीं जाने दें l बच्चों को चोरी करने वाला गैंग हमेशा अपने फिराक में लगा रहता हैं l

 

40. ट्रेन पर चढ़ते-उतरते समय सावधानी का ध्यान जरूर रखें…l

 

और भी बहुत सारें सुझाव आपके कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं…।

 

धन्यवाद

 

आपकी आलोचनात्मक टिप्पणियों का दिल से स्वागत है…



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना