EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मनगढ़ दर्शन को जा रही कार पेड़ से टकराई, दो श्रद्धालुओं की मौत
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    15 May 2026 20:31 PM



प्रतापगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मनगढ़ भक्ति धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पूरा मामला प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार सवार श्रद्धालु राजगढ़ से मनगढ़ भक्ति धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रतापगढ़ से विशाल रावत की रिपोर्ट।

चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, कमेन्ट, शेयर करना ना भूले अधिक जानकारी के लिए www.fastnewsindia.co पर विजिट करे या 9454194001 पर न्यूज़ लिखकर व्हाट्स ऐप करे

20260515203101576682184.mp4

20260515203111358570781.mp4

20260515203118748742371.mp4



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना