EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कृष्णा बैटरी सर्विस वाराणसी के परिसर में लिवगार्ड कंपनी के फाउंडर का आगमन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    15 May 2026 19:52 PM



फाउंडर राकेश मल्होत्रा ने कृष्णा बैटरी सर्विस के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

वाराणसी । कृष्णा बैटरी सर्विस वाराणसी लिवगार्ड के डिस्ट्रीब्यूटर हैं जो की लिवगार्ड की समस्त प्रकार की प्रोडक्ट कैटिगरी को हैंडल करते हैं इसमें ई-रिक्शा बैटरी, इन्वर्टर बैटरी, आटोमोटिव बैटरी, सोलर बैटरी, मोटरसाइकिल बैटरी, इत्यादि उत्पाद उपलब्ध है।

आज हमारे लिवगार्ड कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश मल्होत्रा का आगमन हुआ एवं उनके द्वारा हमें ग्राहक को सुविधा और बेहतर कैसे बनाई जाए और हर छत पर सोलर कैसे लगाया जाए इसके बारे में दिशा निर्देश प्राप्त हुआ। 

कंपनी के फाउंडर ने वाराणसी के डिस्ट्रीब्यूटर कृष्णा बैटरी सर्विस के अधिष्ठाता चंद्र प्रकाश पांडे से मुलाकात कर उनसे उनके व्यापार के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों एवं उसके समाधान को लेकर विशेष चर्चा की गई।

वहीं कंपनी के फाउंडर ने बताया कि कृष्णा बैटरी सर्विस में लिवगार्ड के सभी प्रकार के बैटरी सोलर की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है जो वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक सुविधा देने के लिए तैयार है ।

चर्चा के दौरान कृष्णा बैटरी सर्विस के अधिष्ठाता चंद्र प्रकाश पांडे ने बताया कि लिवगार्ड कंपनी सभी सेगमेंट में व्यापार को बढ़ाते हुए सभी डीलरों को एक अत्याधुनिक सुविधा एवं सर्विस से संबंधित परेशानियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लिवगार्ड कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मंजीत यादव, वाइस प्रेसिडेंट सर्विस सुरेश चंद्र, जोनल मैनेजर चिराग टंडन, एरिया मैनेजर नीरज सिंह, जोनल सर्विस मैनेजर शादाब खान, टेरिटरी मैनेजर प्रदीप पांडे एवं बृजेश पांडेय समेत वाराणसी एवं आसपास के डीलर बंधु उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना