EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बनारस में अत्यधिक सुविधाओं से लैस समागति कैंसर सेंटर का हुआ उद्घाटन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    15 May 2026 19:50 PM



वाराणसी । समागति कैंसर सेंटर चुनार रोड, काशी हॉस्पिटल चुनार रोड भिखारीपुर वाराणसी में माननीय राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। 

उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के साथ साथ अशोक तिवारी मेयर वाराणसी, के वेंकटेश रमन आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया वहीं इस मौके पर के वेंकटेश रमन जी के द्वारा पूजन वंदन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

समारोह की अध्यक्षता काशी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. टी पी सिंह के द्वारा की गयी, वहीं मंच संचालन आकांक्षा रॉय व इंजीनियर शैलेश गुप्ता के द्वारा किया गया। 

स्वागत भाषण में कहा गया कि समागति कैंसर सेंटर काशी के लोगों को कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा साथ ही साथ यह भी कोशिश होगी की किसी गरीब को भी कैंसर की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके। 

इस मौके पर समागति कैंसर सेंटर के निदेशक डॉक्टर सतीश शर्मा ने कहा कि समगाती का अर्थ हैं समागम और यहां हम लोग उसी रूप में कई डॉक्टरो के टीम के रूप में कैंसर से लड़ने के लिए तैयार है और कोशिश रहेगी कि सभी मिलकर इस शहर के लोगों को कैंसर की बीमारी से राहत देने का प्रयास करेंगे। साथ इन्होंने कहा कि हम लोग सब के साथ समाज को मिलकर इससे लड़ना होगा और लोगों के बीच में डर हटाना होगा कि कैंसर ला इलाज है।

 इस मौके पर समागति कैंसर सेंटर के निदेशक डॉ. आशीष उपाध्याय ने कहा कि पहले कैंसर का इलाज केवल किमोथेरेपी ही समझता था लेकिन अब कई तरह के इलाज आ गए हैं जिसमे टारगेट थेरेपी आदि कई प्रकार के इलाज आज के दौर में संभव हैं इसलिए पेशेंट को घर पर न रखें, उसे अस्पताल तक जरूर लाएं क्योंकि कैंसर का इलाज बिल्कुल संभव है।

 मौके पर डॉक्टर हर्षिता ने कहा कि कैंसर के इलाज में केवल मरीजों को ठीक करना ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बचाने के बराबर है। 

इसलिए लोगों को शर्म नहीं करनी चाहिए और सामने आकर अपना जांच करवा कर जानना चाहिए कि हम स्वस्थ है या नहीं।

वहीं मौके पर राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा की पहले बनारस में कैंसर का इलाज नहीं था, परन्तु माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा दो कैंसर अस्पताल खोला गया था।

इसी क्रम में समागति कैंसर सेंटर बनारस में खुलाना कैंसर के इलाज के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और यह कैंसर सेंटर आने वाले समय में मरीजों के इलाज के लिए कैंसर के इलाज में काफी मददगार साबित होगा।

 इस कैंसर सेंटर में कैंसर से संबंधित सभी प्रकार के जांच व इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध है एवं कैंसर मरीजों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों द्वारा नई टेक्नोलॉजी के उपयोग से किया जाएगा। 

इस कैंसर सेंटर में जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर सतीश शर्मा (डीएम मेडिकल ऑनकोलोजिस्ट) सीनियर कंसलटेंट मेडिकल ऑनकोलोजिस्ट, डॉ आशीष उपाध्याय (डीएम मेडिकल ऑनकोलोजिस्ट) मेडिकल ऑनकोलोजिस्ट एवं हेमाटो ऑनकोलोजिस्ट, डॉ अविनाश उपाध्याय (डीएम मेडिकल ऑनकोलोजिस्ट) सहित अन्य प्रसिद्ध चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा। शिव की नगरी काशी में कैंसर मरीजों को सफल इलाज के लिए दृढ़ संकल्पित होकर इस कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया जा रहा है ताकि कैंसर के मरीज का पूर्ण रूप से संपूर्ण इलाज बनारस में किया जा सके और मरीजों को इलाज हेतु कहीं और जाने की आवश्यकता ना पड़े। 

इस कैंसर सेंटर में कैंसर मरीजों की सभी जांच की सुविधा भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध है ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना