EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कड़ी निगरानी में संपन्न हुई डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा, दो पालियों में शामिल हुए सैकड़ों परीक्षार्थी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    15 May 2026 19:30 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा शुक्रवार को जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशन में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित पर्यवेक्षक तथा डायट से नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा कराई गई। जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्र पीबी इंटर कॉलेज में परीक्षा प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। परीक्षा की निगरानी पर्यवेक्षक डॉ विंध्याचल सिंह तथा डायट से नामित पर्यवेक्षक डॉ सतीश चंद्र तिवारी एवं विजय कुमार द्वारा की गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय पाली में प्रातः 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा एवं अनुशासन के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पहली पाली में कुल 477 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 459 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 515 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 494 उपस्थित एवं 21 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। परीक्षा संचालन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महमूदुल हसन एवं मो शमशाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित जमा कराया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना