EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मां दुर्गा मंदिर के बाहर आठ माह से जलभराव, श्रद्धालु परेशान
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    15 May 2026 19:18 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र कैथी स्थित प्रसिद्ध मारकंडेय महादेव बाजार में मां दुर्गा माता मंदिर परिसर के बाहर विगत करीब आठ महीनों से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। मंदिर के बाहर जमा गंदा पानी और कीचड़ से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया।
मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात न होने के बावजूद लगातार पानी जमा रहना सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
लोगों का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिरों की सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन कैथी के इस प्रमुख धार्मिक स्थल पर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता और धार्मिक स्थलों के विकास संबंधी निर्देशों की भी अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना