EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फेक अकाउंट से माहौल बिगाड़ने की साजिश, FIR दर्ज
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 0 0
    15 May 2026 09:24 AM



मेरठ। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले माहौल बिगड़ने की साजिश रची जा रही है। मेरठ के साइबर थाने में एक अकाउंट को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस अकाउंट से ऐसी वीडियो पोस्ट की गई है जिससे माहौल खराब हो सके। जांच में सामने आया है कि यह अकाउंट फर्जी है और पाकिस्तान में बनाया गया है। इस तरह की भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया जो अकाउंट ट्रॉल हो रहा है, वह अनुशी तिवारी ( प्राउड इंडियन नवी) के नाम से है। कई पोस्ट इस अकाउंट से डाली गई है जिसमें एक भड़काऊ पोस्ट मेरठ को लेकर भी डाली गई है। पुलिस के अनुसार इस पोस्ट में 10 मई की शाम एक वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि मेरठ में 6 मस्जिद ध्वस्त कर दी गई। कई मुस्लिम घरों में आग लगा दी गई जिसमें कई लोग जिंदा जल गए। केंद्र सरकार ने जांच के दिये आदेश यह फ़र्ज़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल हो रही थी। 

जांच में फर्जी पाया गया अकाउंट 

केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश कर दिए। वही, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस फ़र्ज़ी अकाउंट पर डाली गई इन पोस्ट की तह तक जाने के लिए साइबर टीम को जिम्मेदारी सौपी तो जांच के दौरान सामने आया कि इस अकाउंट से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि मध्य प्रदेश व अन्य प्रदेश तक की कुछ वीडियो बताकर अपलोड की गई है। इस पूरे मामले की जांच के बाद पता चला कि जो अनुशी तिवारी का अकाउंट है, वह फर्जी तरीके से तैयार किया गया है। यह भी खुलासा हुआ कि यह अकाउंट पाकिस्तान में बैठकर तैयार किया गया। इन पोस्ट को डालने का उद्देश्य केवल माहौल खराब करना प्रतीत हो रहा है। जिन वीडियो को दिखाकर भड़काने का प्रयास हो रहा है वह मेरठ की है ही नहीं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी पर शक पुलिस अधिकारियों की मानें तो पोस्ट को देखकर साफ प्रतीत होता है कि यह एक साजिश के तहत तैयार किया गया अकाउंट है। कुछ मस्जिद दिखाई गई है। कुछ जगहों पर आग लगाना भी दिखाया गया है। इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियां की कुछ वीडियो भी डाली गई है। इन सब के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का हाथ होने की संभावना जताई गई है। नंदकिशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना