EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार का एक दिवसीय दौरा
  • 151186542 - VIMALESH 0 0
    15 May 2026 06:45 AM



भिंड। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के एक दिवसीय दौरे एवं प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान उनका भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के निवास पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का फूल वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा राधा-कृष्ण की तस्वीर स्मृति स्वरूप प्रदान की।

कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, रामकुमार गुप्ता, लालू सोनी, किशन सोनी, रामकुमार शर्मा, रामअवतार शिवहरे, कल्लू जैन, सौरभ सोनी, वैभव चतुर्वेदी, संजय शर्मा, बृजेंद्र सिंह भदौरिया, गोपाल मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। 



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना