फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा गुरुवार को जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशन में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नामित पर्यवेक्षक तथा प्राचार्य डायट प्रतापगढ़ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की विशेष निगरानी रही। जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्र पीबी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी में भी परीक्षा तीनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन में परीक्षा संचालन कराया गया। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में डॉ विंध्याचल सिंह तथा डायट प्रतापगढ़ से नामित पर्यवेक्षक सतीश तिवारी एवं विजय कुमार वर्मा लगातार परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की जांच, बैठने की व्यवस्था एवं प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महमूदुल हसन एवं मोहम्मद शमशाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अधिकारियों के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित साधन के प्रयोग की सूचना नहीं मिली। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
