पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार व टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार पहला मामला ग्राम रसूलाबाद का है, जहां फरियादिया गोपाल कुंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी हिम्मत सिंह उर्फ बबलु उसके घर पहुंचा और खुद को गांव का गुंडा बताते हुए हर माह 1500 रुपये देने की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में अपराध क्रमांक 79/2026 धारा 308(5), 115(2), 296(b), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
दूसरा मामला ग्राम सनावदा का है, जहां फरियादिया जशोदा बाई ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी लालसिंह उर्फ लाला रात में लाठी लेकर उसके घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 308(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए बड़नगर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी हिम्मत सिंह उर्फ बबलु निवासी रसूलाबाद एवं लालसिंह उर्फ लाला निवासी सनावदा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी हिम्मत सिंह थाना बड़नगर का सूचीबद्ध गुंडा है तथा उसके विरुद्ध मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। वहीं आरोपी लालसिंह के खिलाफ भी मारपीट, धमकी एवं आबकारी एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सोभाग सिंह, सउनि राजेंद्र सिंह हाड़ा, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, रामनारायण चौहान, नारायण सारा, अश्विन पाठक एवं सूर्यकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
फास्ट न्यूज़ इंडिया
डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज चैनल – राकेश सेन