EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लायन्स क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की प्रेस वार्ता
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 54 67
    14 May 2026 15:24 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी /इटावा। जनपद इटावा के कस्बा भरथना में अंतरराष्ट्रीय संस्था लायन्स क्लब के चुनाव अधिकारी गौरल दास नंदवानी की देखरेख में हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर अपने सेवा कार्यों का विजन साझा किया।बताया गया कि बुधवार को हुए चुनाव में सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष, मीना लखवानी को वित्त सचिव तथा अंशु सिंह वर्मा को सचिव पद पर चुना गया है। प्रेस वार्ता के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि क्लब समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगा और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए कई योजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा चाइल्ड कैंसर व कीमो थेरेपी से जूझ रहे बच्चों की सहायता, मोतियाबिंद मरीजों के इलाज, असहाय लोगों के लिए भोजन व्यवस्था तथा वस्त्र वितरण अभियान चलाया जाएगा।इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं श्रवण यंत्र (कान की मशीन) उपलब्ध कराए जाएंगे तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा सहायता को भी प्राथमिकता दी जाएगी।क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि लायन्स क्लब सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर डॉ. अभिनव दुबे, जमुना दास लखवानी,वार्ता के दौरान डॉ अभिनव दुवे, जमुना दास लखवानी,अनुराग पोरवाल,अरविन्द चौरसिया,संजीव वर्मा विशाल चौवे, संतोष वर्मा,नितिन पोरवाल सुनील पोरवाल, सुनील शारदा,सुमन पोरवाल,सुधा पाण्डेय अखिलेश पोरवाल सचिन कौशल राम मनोहर पोरवाल सहिता अन्य लोग मौजूद रहे।

 रिपोर्ट: शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना